आरसीबी की पहली आईपीएल ट्रॉफी, रजत पाटीदार ने रचा इतिहास

Ahmedabad : आईपीएल 2025 का फाइनल क्रिकेट फैंस के लिए ऐतिहासिक बन गया जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18 साल की लंबी प्रतीक्षा को खत्म करते हुए आखिरकार पहली बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया। पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर आरसीबी ने

आरसीबी की पहली आईपीएल ट्रॉफी, रजत पाटीदार ने रचा इतिहास
Advertisement

Ahmedabad : आईपीएल 2025 का फाइनल क्रिकेट फैंस के लिए ऐतिहासिक बन गया जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18 साल की लंबी प्रतीक्षा को खत्म करते हुए आखिरकार पहली बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया। पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर आरसीबी ने इस यादगार जीत के साथ इतिहास रच दिया।

Also Read : कांके में युवती की रहस्यमयी मौत, आत्महत्या या साजिश?

मैच के बाद टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि यह जीत न केवल टीम के लिए, बल्कि विराट कोहली और उन फैंस के लिए है जो सालों से टीम का समर्थन कर रहे हैं। रजत ने कहा, “मेरे लिए ये खिताब बेहद खास है, लेकिन विराट कोहली और आरसीबी के फैंस के लिए तो ये और भी खास है। वे इस ट्रॉफी के असली हकदार हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें क्वालिफायर-1 के बाद यह भरोसा हो गया था कि टीम इस बार खिताब जीत सकती है। उस वक्त टीम की लय और आत्मविश्वास चरम पर था।

पहली पारी में आरसीबी ने 190 रन बनाए। रजत ने बताया कि यह स्कोर विकेट की स्थिति को देखते हुए अच्छा था। उन्होंने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि सभी ने योजना के अनुसार शानदार प्रदर्शन किया। खासतौर पर क्रुणाल पांड्या के स्पेल को उन्होंने टर्निंग प्वाइंट बताया।

“जब मैं दबाव में होता हूं तो सबसे पहले ‘केपी’ यानी क्रुणाल पांड्या को देखता हूं। वो हमेशा दबाव में विकेट निकालते हैं और मुझे उन पर पूरा भरोसा है,” पाटीदार ने कहा।

उन्होंने सुयश, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल और हेज़लवुड जैसे गेंदबाजों के पूरे सीजन के प्रदर्शन की भी सराहना की। विराट कोहली के साथ कप्तानी अनुभव को लेकर रजत ने कहा कि यह उनके लिए एक बड़ा अवसर था और उन्होंने कोहली से काफी कुछ सीखा।

“विराट ने टीम, मैनेजमेंट और हर खिलाड़ी को हमेशा समर्थन दिया। वह इस ट्रॉफी के सबसे बड़े हकदार हैं। कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ ने भी खिलाड़ियों का बेहतरीन साथ दिया।”

आईपीएल 2025 की यह जीत आरसीबी और उसके फैंस के लिए एक स्वप्निल पल बन गई, जिसे वर्षों तक याद किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *