गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, जोरदार धमाकों से हड़कंप

Dhaka : बांग्लादेश के ब्राह्मणबारिया जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जब रसोई गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई। यह हादसा ब्राह्मणबारिया बाइपास के पास कोमिला-सिलहट राजमार्ग पर सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। Also

गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, जोरदार धमाकों से हड़कंप
Advertisement

Dhaka : बांग्लादेश के ब्राह्मणबारिया जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जब रसोई गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई। यह हादसा ब्राह्मणबारिया बाइपास के पास कोमिला-सिलहट राजमार्ग पर सुबह करीब 4:30 बजे हुआ।

Also Read : आरसीबी की पहली आईपीएल ट्रॉफी, रजत पाटीदार ने रचा इतिहास

स्थानीय मीडिया द डेली स्टार के अनुसार, ट्रक में 200 से अधिक रसोई गैस के सिलेंडर लदे थे। ट्रक के पलटते ही आग लग गई और सिलेंडरों में जोरदार धमाके होने लगे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घटनास्थल से दूर तक दिख रही थीं और विस्फोटों की आवाजें आसपास के इलाकों में सुनाई दे रही थीं।

पुलिस अधिकारी मोहम्मद मुजफ्फर हुसैन ने जानकारी दी कि ट्रक के पलटने के बाद एक के बाद एक सिलेंडरों में विस्फोट होने लगे, जिससे वे हवा में उछलते दिखे। उन्होंने बताया कि ट्रक पलटने की वजह सड़क की खराब हालत मानी जा रही है।

आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है, लेकिन आग पर अभी तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। सिलेंडर अभी भी रुक-रुक कर फट रहे हैं जिससे खतरा बना हुआ है।

गनीमत यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन क्षेत्र में दहशत का माहौल है और प्रशासन ने लोगों को इलाके से दूर रहने की सलाह दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद जोरदार धमाकों से पूरा इलाका कांप उठा और लोग घरों से बाहर निकल आए। घटनास्थल के पास यातायात को बंद कर दिया गया है और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

प्रशासन ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है और गैस आपूर्ति करने वाली कंपनी से भी जानकारी मांगी गई है कि ट्रक की स्थिति कैसी थी और क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था।

यह हादसा एक बार फिर दिखाता है कि गैस सिलेंडरों की ढुलाई में जरा सी लापरवाही भी बड़े खतरे को जन्म दे सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *