पीवीयूएनएल परिसर में श्रमिक की दर्दनाक मौत, यूनिक ट्रेडिंग से 7 लाख की सहायता

Patratu: पीवीयूएनएल (PVUNL) परिसर स्थित बिरसा मुंडा आवासीय क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक अत्यंत दुःखद घटना घटी, जिसमें यूनिक ट्रेडिंग कंपनी के एक कर्मी श्री प्रभु कुमार महतो की मृत्यु हो गई। यह घटना सुबह लगभग 6:00 बजे उस समय घटी, जब वे परिसर

Advertisement

Patratu: पीवीयूएनएल (PVUNL) परिसर स्थित बिरसा मुंडा आवासीय क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक अत्यंत दुःखद घटना घटी, जिसमें यूनिक ट्रेडिंग कंपनी के एक कर्मी श्री प्रभु कुमार महतो की मृत्यु हो गई। यह घटना सुबह लगभग 6:00 बजे उस समय घटी, जब वे परिसर में स्थित रशियन हॉस्टल के पास एक जामुन के पेड़ से फल तोड़ रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्री महतो असंतुलित होकर पेड़ से नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें ब्लॉक हॉस्पिटल रेफर किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

श्री महतो यूनिक ट्रेडिंग कंपनी के तहत कार्यरत थे और परिसर में डीजी सेट की देखरेख का कार्य करते थे। उनके आकस्मिक निधन से न केवल परिवार बल्कि कंपनी और परिसर के लोग भी शोक में डूब गए हैं।

इस दुखद अवसर पर पीवीयूएनएल प्रबंधन, क्षेत्रीय विधायक, स्थानीय जन प्रतिनिधि, मृतक के परिजन एवं एजेंसी के प्रतिनिधियों के बीच एक सहमति बनी। निर्णय के अनुसार मृतक की पत्नी को श्रम कानूनों के तहत उपलब्ध सभी लाभ दिलवाए जाएंगे, जिनमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), भविष्य निधि (PF), कर्मचारी पेंशन योजना (EPS-95), कर्मचारी राज्य बीमा (ESI), तथा EDLI आदि शामिल हैं।

पीवीयूएनएल प्रबंधन ने कहा है कि वह इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *