बड़ा हादसा : पुष्पक एक्सप्रेस से गिरकर 5 यात्रियों की मौत

Mumbai : मुंबई से लखनऊ जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। अत्यधिक भीड़ के कारण ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दिवा और कोपर रेलवे

बड़ा हादसा : पुष्पक एक्सप्रेस से गिरकर 5 यात्रियों की मौत
Advertisement

Mumbai : मुंबई से लखनऊ जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। अत्यधिक भीड़ के कारण ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच उस समय हुआ, जब ट्रेन CSMT की ओर जा रही थी।

Also Read : खेत के पास मिला दुर्लभ वन्य जीव, वन में छोड़ा गया सुरक्षित

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुष्पक एक्सप्रेस में बेहद भीड़ थी और कई यात्री दरवाजों पर लटककर यात्रा कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन ठाणे के पास पहुंची, कुछ यात्रियों का संतुलन बिगड़ गया और वे चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। ट्रेन से गिरने की वजह से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत घायल यात्रियों की मदद के लिए दौड़ पड़े।

घटना के बाद रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायलों की हालत अत्यंत गंभीर है और उनका इलाज जारी है। मरने वालों की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

इस दर्दनाक हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि यात्री ट्रैक पर गिरे पड़े हैं और कुछ लोग उन्हें प्लेटफॉर्म तक ला रहे हैं। कुछ यात्रियों के कपड़े फटे हुए थे और उनके शरीर पर गंभीर चोटें साफ देखी जा सकती हैं।

मुंबई स्टेशन के पास ड्यूटी पर मौजूद एक गार्ड ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है। रेलवे ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रेन में इतनी अधिक भीड़ क्यों थी और हादसा किस लापरवाही के कारण हुआ।

वहीं, इस घटना के चलते स्थानीय रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.