BSF जवान ने की आत्महत्या, भेजा WhatsApp सुसाइड नोट

Kolkata : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के न्यू टाउन क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक BSF जवान ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सूर्यकांत दास के रूप में हुई है, जो ओडिशा के मूल निवासी थे। जवान

चार बेटियों के साथ पिता ने की खुदकुशी
Advertisement

Kolkata : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के न्यू टाउन क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक BSF जवान ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सूर्यकांत दास के रूप में हुई है, जो ओडिशा के मूल निवासी थे। जवान का शव सोमवार सुबह न्यू टाउन के शुलुंगुड़ी इलाके में स्थित उनके किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटका मिला।

Also Read : बड़ा हादसा : पुष्पक एक्सप्रेस से गिरकर 5 यात्रियों की मौत

पुलिस के अनुसार, सूर्यकांत दास की तैनाती हाल ही में हुई थी और वे बीते एक माह से इस इलाके में रह रहे थे। सोमवार सुबह उन्होंने अपने परिजनों को व्हाट्सएप पर एक भावनात्मक सुसाइड नोट भेजा, जिसमें उन्होंने मानसिक तनाव को आत्महत्या का कारण बताया। सन्देश मिलते ही परिजन घबरा गए और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी।

इको पार्क थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो दरवाजा बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और जवान को फांसी पर लटका हुआ पाया। घटनास्थल से किसी प्रकार की जबरन घुसपैठ या चोट के कोई निशान नहीं मिले, जिससे यह मामला स्पष्ट आत्महत्या प्रतीत होता है। हालांकि, सुसाइड नोट में तनाव के पीछे की कोई ठोस वजह का उल्लेख नहीं किया गया है।

मृतक का मोबाइल फोन, सुसाइड नोट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पुलिस ने जब्त कर लिए हैं और इनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या सूर्यकांत किसी पारिवारिक, आर्थिक या नौकरी से जुड़े दबाव में थे।

बीएसएफ और कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बीएसएफ की ओर से बयान जारी कर कहा गया, “यह हमारे लिए अत्यंत दुखद घटना है। विभाग मृतक जवान के परिजनों के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।”

इको पार्क थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.