फर्जी नंबर प्लेट वाली कार में मिला महिला इन्फ्लुएंसर का शव

Bathinda : पंजाब के बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी एक संदिग्ध कार से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ ‘कमल कौर भाभी’ का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार यह कार आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी

फर्जी नंबर प्लेट वाली कार में मिला महिला इन्फ्लुएंसर का शव
Advertisement

Bathinda : पंजाब के बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी एक संदिग्ध कार से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ ‘कमल कौर भाभी’ का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार यह कार आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में बीते कुछ दिनों से खड़ी थी और उसमें से तेज बदबू आ रही थी।

Also Read : जानें निर्देशक क्यों बोले- बच्चन साहब, आप माहौल बिगाड़ रहे हैं!

स्थानीय समाजसेवी संस्था के कार्यकर्ताओं को जब इस संदिग्ध कार की जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा कि कार के शीशे बंद थे और पिछली सीट पर एक महिला का शव पड़ा था, जिससे असहनीय बदबू आ रही थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

कैंट थाने के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। कार को खोलकर देखा गया तो उसमें एक महिला का सड़ा-गला शव मिला। प्रथम दृष्टया शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, गाड़ी की नंबर प्लेट फर्जी पाई गई है और वाहन की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। कार में मौजूद सामान की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

मृतक महिला की पहचान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी के रूप में हुई है, जो ‘कमल कौर भाभी’ नाम से इंस्टाग्राम पर सक्रिय थीं और जिनके 3.84 लाख फॉलोअर्स हैं। वह मनोरंजन और सामाजिक विषयों पर वीडियो बनाती थीं।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला की मौत दुर्घटना थी, आत्महत्या या फिर किसी साजिश का हिस्सा। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

इस घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और लोग इन्फ्लुएंसर की मौत को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.