जानें निर्देशक क्यों बोले- बच्चन साहब, आप माहौल बिगाड़ रहे हैं!

Mumbai : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपनी अनुशासित कार्यशैली और जबरदस्त प्रोफेशनलिज्म से सबको चौंका दिया है। उन्होंने खुद अपने ब्लॉग के जरिए खुलासा किया कि उन्होंने महज दो घंटे में 5 विज्ञापनों की शूटिंग और दो फोटोशूट पूरे कर

जानें निर्देशक क्यों बोले- बच्चन साहब, आप माहौल बिगाड़ रहे हैं!
Advertisement

Mumbai : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपनी अनुशासित कार्यशैली और जबरदस्त प्रोफेशनलिज्म से सबको चौंका दिया है। उन्होंने खुद अपने ब्लॉग के जरिए खुलासा किया कि उन्होंने महज दो घंटे में 5 विज्ञापनों की शूटिंग और दो फोटोशूट पूरे कर लिए।

Also Read : एअर इंडिया का बड़ा हादसा, लंदन जा रही फ्लाइट क्रैश

इस तेज़ गति से काम करने को लेकर सेट पर मौजूद निर्देशक और टीम मेंबरों ने हंसी में कहा कि, “बच्चन साहब, आप तो माहौल ही बिगाड़ रहे हैं!” दरअसल, उनकी बात का इशारा इस बात की ओर था कि बच्चन इतनी जल्दी काम निपटा लेते हैं कि बाकी कलाकारों पर भी दबाव बढ़ जाता है।

अमिताभ ने लिखा, “मुझे काम करने में बहुत आनंद आता है। आज सिर्फ दो घंटे में 5 फिल्में (विज्ञापन) और 2 फोटोशूट कर लिए। यह कोई छोटी बात नहीं है।” उन्होंने आगे बताया कि कैसे सेट पर मौजूद क्रू के लोगों ने मजाक में कहा कि अगर सभी ने आपकी तरह काम करना शुरू कर दिया तो इंडस्ट्री का पूरा सिस्टम ही बदल जाएगा।

बिग बी ने इस पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि उनका मकसद सिर्फ खुद के लिए नहीं, बल्कि सेट पर काम करने वाले मजदूरों और तकनीशियनों के हित में है। उन्होंने कहा, “अगर मेरा काम जल्दी खत्म होता है तो उन्हें जल्दी घर जाने का समय मिल जाता है। यह उनकी भलाई के लिए है।”

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अब तक क्या बदलाव देखे हैं, तो उन्होंने कहा कि बहुत बदलाव देखे हैं, लेकिन वह उन्हें साझा नहीं करना चाहते। उन्होंने लिखा, “आजकल की मीडिया हर बात का मतलब बदल देती है और सुर्खियां बना देती है। इसलिए बेहतर है कि मैं चुप रहूं।”

फिलहाल, अमिताभ बच्चन अपने नए प्रोजेक्ट ‘रामायण: पार्ट 1′ की तैयारियों में लगे हुए हैं, जिसमें वह पौराणिक चरित्र जटायु की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *