जी-20 को लेकर दो और तीन मार्च को नहीं चलेंगे 10 हजार ऑटो

रांची। जी-20 समिट को देखते हुए प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के दस हजार सदस्य दो और तीन मार्च को ऑटो नहीं चलायेंगे। इस संबंध में महासंघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया कि ट्रैफिक एसपी नौशाद आलम ने महासंघ से आग्रह किया था कि

Advertisement

रांची। जी-20 समिट को देखते हुए प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के दस हजार सदस्य दो और तीन मार्च को ऑटो नहीं चलायेंगे।

इस संबंध में महासंघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया कि ट्रैफिक एसपी नौशाद आलम ने महासंघ से आग्रह किया था कि मेहमानों को किसी भी रूट में आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसलिए दो दिन ऑटो का परिचालन बंद रखें। उनके आग्रह पर यह निर्णय लिया गया।

उल्लेखनीय है कि जी-20 की बैठक आज से होटल रेडिशन ब्लू में शुरू हो रही है। समिट में शामिल होनेवाले प्रतिनिधि पतरातू भी घूमने जायेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *