सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में महान शिक्षाविद् व समाज सुधारक भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई । कार्यक्रम की भूमिका माध्यमिक खंड के आचार्य राधेकेश ओझा द्वारा दी गई। तत्पश्चात विद्यालय की बहन कीर्ति कुमारी कर्ण कक्षा

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई
Advertisement

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में महान शिक्षाविद् व समाज सुधारक भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई । कार्यक्रम की भूमिका माध्यमिक खंड के आचार्य राधेकेश ओझा द्वारा दी गई। तत्पश्चात विद्यालय की बहन कीर्ति कुमारी कर्ण कक्षा अष्टम, प्रीति कुमारी कक्षा अष्टम, बहन प्रतिज्ञा कुमारी कक्षा अष्टम ने अपनी उद्बोधन द्वारा पंडित मदन मोहन मालवीय की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर माध्यमिक खंड के आचार्य राजकुमार मिश्रा तथा आचार्या अंकित सनेही ने पंडित मदन मोहन मालवीय की जीवनी तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय योगदान को साझा किया।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई

विद्यालय के प्राचार्य ललन कुमार ने बताया कि आज भारत के महान रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती है। उन्होंने विश्व के श्रेष्ठतम विश्वविद्यालय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना कर भारत की आधुनिक शिक्षा की बुनियाद रखी। उन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा – व्यक्ति को अगर जीवन में सफल होना है तो लगातार ज्ञान अर्जन करना होगा।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई

बच्चे देश के भविष्य हैं आने वाला कल उनका है अतः स्वयं अनुशासित रहे तथा देश और संस्कृति का मान बढ़ाएं। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ललन कुमार, उप प्राचार्य मीना कुमारी, आचार्य दीदी जी तथा भैया बहन मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.