ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 133 रन से हराया, टेस्ट सीरीज़ पर कब्जा

Grenada: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेज़बान टीम को 133 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। Also

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 133 रन से हराया, टेस्ट सीरीज़ पर कब्जा
Advertisement

Grenada: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेज़बान टीम को 133 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Also Read : एनटीपीसी के अनुभवी अधिकारी अशोक सेहगल बने PVUNL के CEO

मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 221/7 से आगे बढ़ाई, लेकिन पूरी टीम सिर्फ 22 रन ही जोड़ सकी और 243 रन पर ऑलआउट हो गई। शमार जोसेफ और अल्ज़ारी जोसेफ ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को जल्दी समेट दिया। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 277 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन उनकी पारी महज 143 रन पर ही सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ शुरू से ही हावी रहे। जोश हेज़लवुड ने शुरुआती झटका देकर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर ला दिया। इसके बाद मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और नाथन लायन ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।

ब्रैंडन किंग और शाई होप ने कुछ देर संघर्ष जरूर किया, लेकिन नियमित अंतराल पर गिरते विकेटों ने वेस्टइंडीज की उम्मीदों को तोड़ दिया। कप्तान क्रेग ब्रैथवेट, कीसी कार्टर और रोस्टन चेज़ भी ज़्यादा देर टिक नहीं सके।

हालांकि अंत में अल्ज़ारी जोसेफ, शमार जोसेफ और जेडन सील्स ने मिलकर कुछ बड़े शॉट जरूर खेले और छह छक्के लगाए, लेकिन वो हार की अंतर को ज़्यादा नहीं घटा सके।

नाथन लायन ने आखिरी तीन विकेट लेकर वेस्टइंडीज की पारी को 35 ओवरों में समेट दिया।

संक्षिप्त स्कोर:

  • ऑस्ट्रेलिया: 286 (एलेक्स कैरी 63) और 243 (स्टीव स्मिथ 71)

  • वेस्टइंडीज: 253 और 143 (रोस्टन चेज़ 34)

  • नतीजा: ऑस्ट्रेलिया 133 रन से जीता

अब सीरीज़ का तीसरा और अंतिम मुकाबला केवल औपचारिकता भर रह गया है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही सीरीज़ पर कब्जा जमा लिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *