एनटीपीसी के अनुभवी अधिकारी अशोक सेहगल बने PVUNL के CEO

Patratu : पतरातू विद्युत उत्पादक निगम लिमिटेड (PVUNL), जो एनटीपीसी की सहायक कंपनी है, ने आज अपने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में अशोक कुमार सेहगल का गर्मजोशी से स्वागत किया। परियोजना स्थल पर उनके आगमन के अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ

एनटीपीसी के अनुभवी अधिकारी अशोक सेहगल बने PVUNL के CEO
Advertisement

Patratu : पतरातू विद्युत उत्पादक निगम लिमिटेड (PVUNL), जो एनटीपीसी की सहायक कंपनी है, ने आज अपने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में अशोक कुमार सेहगल का गर्मजोशी से स्वागत किया। परियोजना स्थल पर उनके आगमन के अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

Also Read : कांके चैंपियंस ट्रॉफी 2025: फुटबॉल टूर्नामेंट 14 सितंबर से शुरू

अशोक कुमार सेहगल एनटीपीसी में वर्ष 1989 में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ET) के रूप में जुड़े थे और तब से लेकर अब तक अपने तीन दशक से अधिक के शानदार करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। एनटीपीसी की दादरी, मौदा, विंध्याचल और तालचेर कणिहा जैसी प्रमुख परियोजनाओं में उन्होंने नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं और अपने कार्य के माध्यम से संगठन को तकनीकी और संचालन दोनों स्तरों पर उत्कृष्ट परिणाम प्रदान किए हैं।

सेहगल जी को संचालन (Operations), कंडीशन मॉनिटरिंग, टरबाइन सिस्टम्स और ओ एंड एम (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) जैसे जटिल तकनीकी क्षेत्रों में गहरी समझ और अनुभव प्राप्त है। उनके मार्गदर्शन में इन परियोजनाओं ने दक्षता, उत्पादन और प्रदर्शन के कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

पतरातू परियोजना में उनकी नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब यह परियोजना राज्य के ऊर्जा विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। श्री सेहगल की नेतृत्व क्षमता और तकनीकी विशेषज्ञता से उम्मीद जताई जा रही है कि पतरातू परियोजना नए आयाम हासिल करेगी और झारखंड राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान देगी।

श्री सेहगल के नेतृत्व में PVUNL न केवल अपनी संचालन क्षमताओं में सुधार करेगा, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन और सतत विकास की दिशा में भी ठोस कदम उठाएगा।

परियोजना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नए सीईओ से भविष्य में बेहतर कार्य संस्कृति और सकारात्मक परिवर्तन की आशा जताई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *