Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक मां ने अपने प्रेमी के कहने पर अपने ही चार मासूम बेटों को मौत के घाट उतार दिया। मामला 27 जून 2024 का है, जब औरैया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सेंगर नदी में एक महिला ने अपने चार बच्चों को खुद अपने हाथों से फेंक दिया।
Also Read : CM हेमंत सोरेन ने रखीं 31 मांगे, कोल रॉयल्टी और मेट्रो परियोजना पर जोर
महिला की पहचान प्रियंका (निवासी ग्राम बरुआ, थाना फफूंद) के रूप में हुई है, जो अपने चचेरे देवर आशीष उर्फ डैनी के साथ अवैध संबंध में थी। बताया जा रहा है कि पहले ही महिला के पति की मौत इसी प्रेम-प्रसंग के चलते हो चुकी थी। इसके बाद आशीष ने महिला से कहा कि यदि वह उसके साथ रहना चाहती है, तो उसे अपने बच्चों को रास्ते से हटाना होगा। इसी के बाद महिला ने अपने चारों बच्चों को सेंगर नदी में ले जाकर डुबोने का प्रयास किया।
किस्मत से सबसे बड़ा बेटा सोनू किसी तरह वहां से भाग निकला और उसने पास के थाने में पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्चे के बयान के आधार पर प्रियंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। मामले में जांच के बाद प्रियंका को न्यायिक हिरासत में भेजा गया और केस कोर्ट तक पहुंचा।
कोर्ट की सुनवाई के दौरान कुल 7 गवाह प्रस्तुत किए गए, जिसमें मुख्य गवाह खुद सोनू था। उसने घटना की पूरी सच्चाई कोर्ट के सामने रखी। अदालत ने इसे जघन्य अपराध मानते हुए प्रियंका को तीन बच्चों की हत्या के मामले में दोषी करार दिया और मृत्युदंड (फांसी) की सजा सुनाई। वहीं, प्रेमी आशीष उर्फ डैनी को आजीवन कारावास की सजा दी गई।
कोर्ट ने कहा कि ऐसे अपराधों के लिए समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए और यह फैसला समाज को एक सख्त संदेश देगा।


