पति निकले मजदूरी पर, देवरानी-जेठानी कर बैठीं प्यार का कांड, साथ ले गईं लाखों के जेवर

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां देवरानी और जेठानी अपने प्रेमियों के साथ घर से भाग गईं। मामला डबरा के वार्ड नंबर-4 के खेरी मोहल्ला का है, जहां दो भाइयों की पत्नियां 28 जून

पति निकले मजदूरी पर, देवरानी-जेठानी कर बैठीं प्यार का कांड, साथ ले गईं लाखों के जेवर

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां देवरानी और जेठानी अपने प्रेमियों के साथ घर से भाग गईं। मामला डबरा के वार्ड नंबर-4 के खेरी मोहल्ला का है, जहां दो भाइयों की पत्नियां 28 जून 2025 को घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गईं। इस घटना ने पूरे इलाके को हैरानी में डाल दिया है।

Also Read : प्रेमी के कहने पर मां ने की बच्चों की हत्या, कोर्ट ने सुनाई फांसी

फरार हुई महिलाओं के पति – संतोष और उसका छोटा भाई भूपेंद्र – मजदूरी करते हैं और दिनभर काम पर रहते हैं। इसी बीच, दोनों की पत्नियां गांव के ही दो युवकों – छोटू कुशवाहा और अंश कुशवाहा – के साथ प्रेम-प्रसंग में पड़ गईं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब संतोष के 11 साल के बेटे ने अपनी मां और चाची की हरकतों की जानकारी दी।

बेटे ने बताया, “पापा, आपके और चाचा के जाते ही मम्मी और चाची घर में दो लोगों को बुलाती थीं। एक दिन मैंने देख लिया, तो मुझे धमकाया गया कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे।” डर के मारे बच्चा चुप रहा, लेकिन मां के भाग जाने के बाद उसने सारी सच्चाई बता दी।

संतोष ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी 11 साल के बेटे को छोड़कर भागी, जबकि उसके छोटे भाई की पत्नी अपने बच्चे को साथ लेकर फरार हुई है। दोनों महिलाएं घर से करीब 2-3 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहने भी ले गईं। पुलिस में शिकायत 9 जुलाई को दर्ज की गई है।

डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि दोनों पतियों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम महिलाओं और उनके साथ भागे युवकों की तलाश कर रही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि महिलाएं किन परिस्थितियों में घर से गईं और उनकी मंशा क्या थी।

इस घटना ने समाज में रिश्तों की नींव को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। घर की चारदीवारी में जो रिश्ते सबसे सुरक्षित माने जाते हैं, वहीं अब सवालों के घेरे में हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.