बस से उतारकर नाम पूछे, फिर मारी गोलियां

Pakistan : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब अज्ञात बंदूकधारियों ने एक यात्री बस को रोककर उसमें सवार लोगों को नीचे उतारा और उनकी पहचान के बाद 9 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर

बस से उतारकर नाम पूछे, फिर मारी गोलियां
Advertisement

Pakistan : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब अज्ञात बंदूकधारियों ने एक यात्री बस को रोककर उसमें सवार लोगों को नीचे उतारा और उनकी पहचान के बाद 9 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात उत्तरी बलूचिस्तान के झोब शहर के पास हुई।

Also Read : लोन के नाम पर 74 महिलाओं से 1.40 करोड़ की ठगी

पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है और इसे आतंकवादी हमला करार दिया है। बताया गया कि ये यात्री बस क्वेटा से लाहौर जा रही थी। रास्ते में हमलावरों ने बस को रोका, यात्रियों को उतारा और उनमें से कुछ की पहचान के बाद उन्हें अगवा कर लिया। बाद में, उनकी हत्या कर दी गई।

झोब के पुलिस उपायुक्त नावेद आलम ने बताया कि शवों को पास के बारखान जिले के रेखनी अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए और फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है।

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने इस घटना की तीखी निंदा की और इसे पाकिस्तान की एकता के खिलाफ युद्ध बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने पहचान कर निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया और यह कृत्य मानवता के खिलाफ है।

पाकिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने हमले को “खुला आतंकवाद” बताते हुए इसके तार कथित रूप से भारत से जोड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने जानबूझकर पाकिस्तानी पहचान के चलते निर्दोषों को निशाना बनाया है। उन्होंने यह भी चेताया कि देश अपने नागरिकों के खून को व्यर्थ नहीं जाने देगा और इसका जवाब ठोस और निर्णायक होगा।

इसी बीच, बलूचिस्तान के अन्य इलाकों — क्वेटा, लोरालाई और मस्तुंग — में भी चरमपंथियों ने तीन आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की कोशिश की, जिन्हें सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रात के दौरान चरमपंथियों ने कई सरकारी प्रतिष्ठानों, थानों, संचार टावरों और बैंकों को भी निशाना बनाने की कोशिश की।

यह घटना एक बार फिर पाकिस्तान के भीतर गहराते आतंकी खतरे और प्रशासनिक विफलताओं को उजागर करती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *