पीएम मोदी 51,000 युवाओं को सौंपेंगे सरकारी नियुक्ति पत्र

New Delhi : देश के युवाओं को सरकारी नौकरियों से जोड़ने की दिशा में एक और बड़ी पहल करते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित होने वाले 16वें रोजगार मेले में 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

पीएम मोदी 51,000 युवाओं को सौंपेंगे सरकारी नियुक्ति पत्र
Advertisement

New Delhi : देश के युवाओं को सरकारी नौकरियों से जोड़ने की दिशा में एक और बड़ी पहल करते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित होने वाले 16वें रोजगार मेले में 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

Also Read : राज्यकर्मियों को राहत, महंगाई भत्ता 252% हुआ, 1 जनवरी 2025 से लागू

भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (PIB) द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह मेला प्रधानमंत्री मोदी की रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। अब तक देशभर में आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से 10 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्त किया जा चुका है।

इस बार के रोजगार मेले में जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलेंगे, वे केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किए जाएंगे। इनमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय सहित कई अन्य विभाग शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन में युवाओं को रोजगार के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की प्रेरणा भी देंगे। रोजगार मेला न केवल रोजगार प्रदान करता है, बल्कि यह युवाओं को सशक्त बनाकर देश की आर्थिक और सामाजिक नींव को भी मजबूत करता है।

भाजपा ने भी इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का सचित्र विवरण अपने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर साझा किया है, जिससे युवाओं में जोश और उम्मीद का माहौल बना है।

रोजगार मेले के आयोजन स्थल देश के विभिन्न हिस्सों में फैले हैं, जिससे देश के कोने-कोने के युवाओं को इस पहल से जोड़ने की कोशिश की गई है। सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर मिलें और वे देश की तरक्की में सहभागी बनें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.