गंगा स्नान करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बेगूसराय। दीपावली और सूर्योपासना का महापर्व छठ नजदीक आते ही गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। सबसे अधिक भीड़ सिमरिया में जुट रही है, यहां एक ओर देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु कल्पवास कर रहे हैं तो पर्व को लेकर भी बड़ी संख्या

Advertisement

बेगूसराय। दीपावली और सूर्योपासना का महापर्व छठ नजदीक आते ही गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। सबसे अधिक भीड़ सिमरिया में जुट रही है, यहां एक ओर देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु कल्पवास कर रहे हैं तो पर्व को लेकर भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है। शुक्रवार को अहले सुबह तीन बजे से ही सिमरिया गंगा धाम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी तथा हर-हर गंगे के जयघोष के साथ स्नान शुरू हो गया।

सिमरिया गंगा घाट पर सिर्फ बेगूसराय और बिहार के विभिन्न जिले से लेकर पड़ोसी देश नेपाल तक के श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। जहां की पूरे श्रद्धा भाव से गंगा स्नान, गंगा पूजन और सिमरिया धाम स्थित विभिन्न आश्रम एवं मंदिर में पूजन कर लोग जल लेकर अपने-अपने घरों को प्रस्थान कर रहे हैं। भीड़ के मद्देनजर इस बार एक ओर जहां पुलिस और प्रशासन अलर्ट है, वहीं एसडीआरएफ की टीम के साथ डीडीआरएफ की टीम भी लगातार एक्टिव हैं। डीडीआरएफ के गोताखोर लगातार सिमरिया गंगा घाट के सभी 16 घाटों पर गश्त करते हुए लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने में लगे रहते हैं तथा डूब रहे लोगों को बचाया जा रहा है।

इसी दौरान शुक्रवार को सिमरिया धाम में स्नान करने आई एक बच्ची दरभंगा जिला के बहेरी निवासी गोविंद चौधरी की पुत्री रीना कुमारी स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चली गई। लेकिन नजर पड़ते ही गोताखोर अनिल, भरत, मनीष, अर्जुन एवं सीताराम ने काफी कोशिश के बाद उसे सुरक्षित पानी से निकाल लिया। सिमरिया गंगा धाम के अलावे झमटिया गंगा घाट, चमथा, अयोध्या, मथुरापुर, सिहमा एवं साहेबपुर कमाल राजघाट पर भी गंगा स्नान करने एवं जल लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.