बिजली की तार काटने पहुंचा था चोर, तड़प तड़प कर हो गई मौत

मुज़फ़्फ़रपुर: ज़िले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां मुसहरी थाना क्षेत्र के तरौरा पुल के समीप एक चोर द्वारा बिजली की तार को काटा जा रहा था इसी दौरान बिजली की तेज झटकों से वह झुलस गया और पोल से नीचे गिरा जहां

Advertisement

मुज़फ़्फ़रपुर: ज़िले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां मुसहरी थाना क्षेत्र के तरौरा पुल के समीप एक चोर द्वारा बिजली की तार को काटा जा रहा था इसी दौरान बिजली की तेज झटकों से वह झुलस गया और पोल से नीचे गिरा जहां उसकी तरफ तरफ कर मौत हो गई है। सुबह-सुबह स्थानीय लोगों के डेड बॉडी देखे जाने के बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है हालांकि अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है लेकिन पहचान करने में पुलिस की टीम और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं पूरे मामले पर पूछे जाने पर मुसहरी थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर शशीभूषण कुमार ने कहा कि बिजली करंट से एक युवक की मौत हुई है।

स्थानीय लोगों ने कहा है कि जिस जगह या घटना हुई है उसके आगे बिजली का तार भी कटा हुआ है और यह तार काटने ही आया था इसी दौरान झुलस कर इसकी मौत हो गई है मृतक बिल्कुल झुलस चुका है और बिजली पोल के नीचे ही गिरा हुआ है फिलहाल अभी पहचान नहीं हुई है पहचान कराई जा रही है डेड बॉडी को कब्जे में लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इससे कहा जा सकता है कि मुजफ्फरपुर में चोरी करना कितना भारी पड़ गया युवक को इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ी हैं ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *