ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में झारखंड की टीम रवाना

Ranchi : झारखंड के कराटे खिलाड़ियों का उत्साह अपने चरम पर है क्योंकि राज्य की टीम 19 और 20 जुलाई को लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित होने वाली दूसरी वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गुरुवार

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में झारखंड की टीम रवाना

Ranchi : झारखंड के कराटे खिलाड़ियों का उत्साह अपने चरम पर है क्योंकि राज्य की टीम 19 और 20 जुलाई को लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित होने वाली दूसरी वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गुरुवार को हटिया रेलवे स्टेशन से रवाना हो गई।

कल्पना सोरेन ने कहा – जनता से जुड़े मुद्दों को मिलेगी प्राथमिकता

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड से कुल 9 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जो विभिन्न वर्गों में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं: राधिका कुमारी, वैष्णवी कुमारी, संपूर्ण वैभव, नितेश कुमार, नंदनी कुमारी, लावण्या राज, जयगोविंद सिंह, विनीत कुमार यादव और संस्कृति वरधान

टीम का नेतृत्व और मार्गदर्शन टीम मैनेजर प्रकाश रविदास करेंगे, जो खिलाड़ियों की तैयारी, अनुशासन और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देंगे।

खिलाड़ियों के रवाना होने के अवसर पर आयोजित एक छोटे समारोह में संस्था के प्रेसिडेंट नवीन साहू ने टीम को उत्साहित करते हुए जीत की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को कहा कि “आप न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने जा रहे हैं, बल्कि झारखंड राज्य की प्रतिष्ठा को भी बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। पूरे राज्य को आप पर गर्व है।”

इस मौके पर संयुक्त सचिव देवानंद सेठ, कई अभिभावकगण, एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए न केवल राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर है, बल्कि उनके करियर को एक नई दिशा देने वाला भी साबित हो सकता है। झारखंड की टीम पहले भी कई अवसरों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है

अब सभी की निगाहें लखनऊ में होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन पर टिकी हैं, जहां झारखंड के खिलाड़ी अपनी तैयारी को मुकाम तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.