काउंसिल में झारखंडी सदस्यों की नियुक्त करे सरकार : देवेंद्रनाथ

रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार फार्मासिस्ट के सरकारी पद पर कार्यरत किसी झारखंडी कर्मी को ही सदस्य और रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त करे। ऐसा नहीं होने पर आगामी 23 जुलाई को

काउंसिल में झारखंडी सदस्यों की नियुक्त करे सरकार : देवेंद्रनाथ
Advertisement

रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार फार्मासिस्ट के सरकारी पद पर कार्यरत किसी झारखंडी कर्मी को ही सदस्य और रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त करे। ऐसा नहीं होने पर आगामी 23 जुलाई को झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल बरियातू कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची में तीन नई सड़क परियोजनाओं को दी मंजूरी

देवेंद्रनाथ ने उक्‍त मामले को लेकर नेपाल हाउस में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव अजय कुमार सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

देवेन्द्रनाथ ने कहा कि झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल के प्रभारी निबंधक सह सचिव प्रशांत कुमार पांडे का कार्यकाल बीते 13 अप्रैल को समाप्त हो गया है। इसके बाद उनका छह माह के लिए औपबंधिक नियुक्ति की गई थी जो तीन माह से गैर कानूनी तरीके से प्रभार पर बैठे हुए हैं। फरवरी 2022 से कोई स्थाई निबंधक सह सचिव की नियुक्ति नहीं हो पाई है। राज्य में फार्मासिस्टों के निबंधन, निबंधित फार्मासिस्टों के नवीकरण, कोर्स और परीक्षा संचालन को लेकर झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल गठित है। फार्मेसी एक्ट के तहत अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों का कार्यकाल पांच वर्ष है। काउंसिल के 15 सदस्यों में से चार पदेन सदस्यों को छोड़कर 11 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। बीते 11 जुलाई को काउंसिल के उपाध्यक्ष जादूनाथ मार्डी का निधन हो गया है। वहीं पांच मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल दो वर्षों जबकि छह निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल छह माह पूर्व समाप्त हो चुका है। 15 में से 11 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने से राज्य का फार्मासिस्ट काउंसिल चरमरा गया है। इसलिए इस बार किसी झारखंडी को अवसर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल के पांच नामित सदस्यों को सरकार की ओर से मनोनीत किया जा रहा है। इसमें कोई भी सदस्य सरकारी फार्मासिस्ट पद पर कार्यरत नहीं हैं, जो अनिवार्य आहर्ता के मानक को पूर्ण नहीं करता।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.