विधायक सुरेश बैठा ने सड़क और नाली योजना का किया शिलान्यास

Ranchi : कांके विधानसभा क्षेत्र के चूड़ी टोला स्थित हाजी हाशिम स्ट्रीट में शनिवार को सड़क और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया। यह निर्माण कार्य नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (RRDA) की निगरानी

विधायक सुरेश बैठा ने सड़क और नाली योजना का किया शिलान्यास
Advertisement

Ranchi : कांके विधानसभा क्षेत्र के चूड़ी टोला स्थित हाजी हाशिम स्ट्रीट में शनिवार को सड़क और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया। यह निर्माण कार्य नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (RRDA) की निगरानी में कराया जाएगा। इस योजना के तहत लगभग 1.25 किलोमीटर लंबी सड़क और नाली का निर्माण प्रस्तावित है।

काउंसिल में झारखंडी सदस्यों की नियुक्त करे सरकार : देवेंद्रनाथ

शिलान्यास के बाद जब विधायक ने इलाके का निरीक्षण किया, तो सड़कों की बदतर स्थिति देख उनका गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय निवासियों ने शिकायत की कि एनसीसी कंपनी ने पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों को गड्ढा कर केवल मिट्टी भर दी है, जिससे बारिश में कीचड़ और जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इससे न केवल आम लोगों को परेशानी हो रही है, बल्कि बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस पर नाराज़ विधायक सुरेश बैठा ने तुरंत ही एनसीसी के कार्यपालक अभियंता को फोन पर फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि गड्ढों की मरम्मत तुरंत की जाए। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि जब तक एनसीसी कंपनी सड़कों की मरम्मत नहीं करती, तब तक आरआरडीए द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा।

इसी अवसर पर विधायक ने जयपुर पंचायत और बोड़ेया पंचायत में दो अन्य पीसीसी सड़क निर्माण योजनाओं का भी शिलान्यास किया। इन दोनों योजनाओं से ग्रामीण इलाकों में संपर्क मार्ग बेहतर होंगे और लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग:
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अर्जुन मुंडा, प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा, अख्तर हुसैन, अमित तिर्की, अनवर खान, कैसर आलम, कार्यालय प्रभारी गौरीशंकर महतो, सुधीर तिवारी, साकेत दूबे, अफजल मंसूरी, तैयब खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विधायक ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में हर विकास कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखी जाएगी और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.