कांके में सौर ऊर्जा पंप वितरण, किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम

Ranchi : कांके प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को ‘किसान समृद्धि योजना’ के तहत 2HP डीसी सौर ऊर्जा आधारित पंप सेट वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य किसानों के लिए सिंचाई को सस्ता, स्वच्छ और सतत बनाना है, जिससे खेती को और भी लाभकारी

कांके में सौर ऊर्जा पंप वितरण, किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कद
Advertisement

Ranchi : कांके प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को ‘किसान समृद्धि योजना’ के तहत 2HP डीसी सौर ऊर्जा आधारित पंप सेट वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य किसानों के लिए सिंचाई को सस्ता, स्वच्छ और सतत बनाना है, जिससे खेती को और भी लाभकारी बनाया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किसानों को शुभकामनाएं दी और इस योजना को ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि यह केवल एक मशीन नहीं, बल्कि किसानों के सपनों का इंजन है। अब खेतों में सूरज की किरणें ही सिंचाई करेंगी, जिससे डीजल और बिजली की कमी की चिंता समाप्त हो जाएगी।

स्टार इंटरनेशनल स्कूल में फ्रेंडशिप डे और ग्रीन डे का संयुक्त आयोजन

विधायक ने आगे कहा कि यह योजना झारखंड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो किसानों को ऊर्जा स्वतंत्रता और नवाचार की दिशा में मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि इस योजना का लाभ उठाकर वे अपनी कृषि पद्धतियों को बेहतर बनाएं और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ें।

कार्यक्रम में उपस्थित सोमनाथ मुंडा, अजय बैठा, सुषमा देवी, अर्जुन मुंडा, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस योजना की महत्ता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि यह योजना सिर्फ संसाधन ही नहीं, बल्कि एक परिवर्तनकारी सोच है, जिससे किसानों को पूरे साल निर्बाध सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

सौर पंप वितरण के इस अवसर पर किसानों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आ रहा था। नए पंप सेट से किसानों का भविष्य उज्जवल होने की उम्मीद जगाई है, जो उनकी मेहनत को नई गति देगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *