गैंगस्टर अमन सिंह के हत्यारे आशीष का एनकाउंटर में अंत

Jharkhand News : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर और अमन सिंह हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता आशीष रंजन सिंह को उत्तर प्रदेश STF ने बुधवार रात मुठभेड़ में मार गिराया। यह मुठभेड़ प्रयागराज जिले के शिवराजपुर चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरगढ़ के पास हुई, जहां STF और

गैंगस्टर अमन सिंह के हत्यारे आशीष का एनकाउंटर में अंत
Advertisement

Jharkhand News : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर और अमन सिंह हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता आशीष रंजन सिंह को उत्तर प्रदेश STF ने बुधवार रात मुठभेड़ में मार गिराया। यह मुठभेड़ प्रयागराज जिले के शिवराजपुर चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरगढ़ के पास हुई, जहां STF और आशीष के बीच आमना-सामना हुआ।

हादसा: टीवी देखते वक्त गिरा मकान, तीन की मौके पर मौत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशीष के पास से एके-47 राइफल, 9 एमएम की पिस्टल और अन्य खतरनाक हथियार बरामद किए गए हैं। वह मूल रूप से झारखंड के धनबाद जिले के जेसी मालिक रोड का निवासी था और उस पर कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे।

गौरतलब है कि गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या धनबाद जेल में सुनियोजित साजिश के तहत करवाई गई थी, जिसकी जांच में आशीष रंजन का नाम सामने आया था। पुलिस और STF की टीमें उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थीं। कई राज्यों में उसकी लोकेशन ट्रेस की गई थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। अंततः प्रयागराज में उसकी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद STF ने उसे ट्रैक किया और घेराबंदी कर ली।

STF के अधिकारियों के अनुसार, जब टीम ने आशीष को रोकने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। एनकाउंटर के बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

इस मुठभेड़ के बाद पुलिस महकमे और आम लोगों में राहत की लहर है, क्योंकि आशीष एक लंबे समय से डर और खौफ का पर्याय बन चुका था। धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में वह अपनी गैंग के ज़रिए अपराध को अंजाम देता था।

पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश में जुट गई है और उम्मीद है कि जल्द ही पूरे गैंग का सफाया किया जा सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *