हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट: नेमरा की धरती दादाजी और बाबा के संघर्ष की गवाह

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर अपने पिता, झारखंड आंदोलन के प्रणेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है। झारखंड राज्य निर्माण की नींव रखने वाले शिबू सोरेन के निधन के

हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट: नेमरा की धरती दादाजी और बाबा के संघर्ष की गवाह
Advertisement

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर अपने पिता, झारखंड आंदोलन के प्रणेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है। झारखंड राज्य निर्माण की नींव रखने वाले शिबू सोरेन के निधन के बाद से पूरे राज्य में शोक की लहर व्याप्त है।

गैंगस्टर अमन सिंह के हत्यारे आशीष का एनकाउंटर में अंत

गुरुवार सुबह करीब 9:40 बजे हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने नेमरा गांव की पवित्र धरती को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, “नेमरा की यह क्रांतिकारी और वीर भूमि, दादाजी की शहादत और बाबा के अथाह संघर्ष की गवाह है।”

इस भावुक पोस्ट में उन्होंने उल्लेख किया कि नेमरा की वादियों, जंगलों, नालों, नदियों और पहाड़ों ने उस हर क्रांति की गूंज को सुना है, जो झारखंड आंदोलन के दौरान उठी थी। हेमंत ने आगे लिखा, “हर कदम, हर बलिदान, इस भूमि ने सहेजा है। मैं इस वीर भूमि को शत-शत नमन करता हूं।”

पोस्ट के अंत में उन्होंने झारखंड आंदोलन के दो ऐतिहासिक नारों को दोहराया —
“वीर शहीद सोना सोबरन मांझी अमर रहें!
झारखंड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!”

शिबू सोरेन की भूमिका केवल एक नेता की नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकारों और अस्मिता की आवाज की रही। नेमरा गांव, जो उनकी राजनीतिक और सामाजिक यात्रा का केंद्र रहा है, अब उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों से भरा हुआ है।

बाबा के निधन के बाद से पूरे झारखंड सहित देशभर के लोगों में गहरा शोक है। राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और बुजुर्गों द्वारा श्रद्धांजलि सभाएं की जा रही हैं।

हेमंत सोरेन के लिए यह केवल एक पिता को खोने का दुख नहीं, बल्कि एक संपूर्ण युग के अंत का दर्द है। सोशल मीडिया पर उनकी यह पोस्ट अब पूरे राज्य में वायरल हो रही है और लोग उनके साथ अपनी संवेदनाएं साझा कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.