बेटा निभाएगा दिशोम गुरु का हर सपना : हेमंत सोरेन

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों गहरे शोक में हैं, लेकिन इसके बावजूद वह राज्य के कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। अपने पिता और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद, उन्होंने सोशल मीडिया

बेटा निभाएगा दिशोम गुरु का हर सपना : सीएम हेमंत सोरेन
Advertisement

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों गहरे शोक में हैं, लेकिन इसके बावजूद वह राज्य के कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। अपने पिता और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा,


“बाबा दिशोम गुरु के हर सपने को पूरा करेगा उनका बेटा। हमारे वीर पुरखों का संघर्ष और बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा।”

सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पिता की स्मृतियों को सहेजते हुए यह भी कहा कि उनका जीवन एक प्रेरणा है, और उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

एक अन्य पोस्ट में हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलन के शहीद वीर निर्मल महतो को भी नमन किया। उन्होंने कहा,
“वीरों और क्रांतिकारियों की यह भूमि झारखंड गर्व करती है अपने माटी पुत्रों पर। निर्मल महतो की शहादत को शत-शत नमन। वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहें। झारखंड के वीर अमर रहें।

”

सीएमओ के एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर साझा एक तस्वीर में सीएम शोक में डूबे होने के बावजूद अपने सरकारी दायित्वों को निभाते दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के साथ लिखा गया:
“पिता अब साथ नहीं हैं, बेटा शोक में डूबा है, फिर भी राज्य सेवा में जुटे हैं मुख्यमंत्री।”

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद उनके अनुयायियों और परिवार द्वारा पारंपरिक विधि से कर्मकांड किया जा रहा है।
अब 15 अगस्त को दशकर्म और 16 अगस्त को एकादश संस्कार आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इन दोनों आयोजनों के लिए बड़ी संख्या में आने वाले अनुयायियों, राजनीतिक नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

झारखंड में दिशोम गुरु के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके द्वारा किया गया संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.