दो मालगाड़ियों की टक्कर, रेल सेवाएं बाधित

Saraikela : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में शनिवार सुबह तड़के एक गंभीर रेल हादसा हुआ, जब दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। हादसा चांडिल रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर दूर पोल संख्या 375/22 के पास सुबह 4:15 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त

दो मालगाड़ियों की टक्कर, रेल सेवाएं बाधित
Advertisement

Saraikela : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में शनिवार सुबह तड़के एक गंभीर रेल हादसा हुआ, जब दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। हादसा चांडिल रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर दूर पोल संख्या 375/22 के पास सुबह 4:15 बजे हुआ।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के कारण अप और डाउन दोनों रेल लाइनों पर परिचालन ठप हो गया है, जिससे यात्रियों और माल परिवहन दोनों पर असर पड़ा है।

अदाणी का बिहार में ₹27,000 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा निवेश

एक मालगाड़ी टाटानगर से बोकारो की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बोकारो से टाटानगर की ओर आ रही थी। शुरुआती जांच में सिग्नलिंग सिस्टम में तकनीकी खामी की आशंका जताई गई है। ग्रामीणों ने तेज धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में मदद की।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, राहत ट्रेन और मेडिकल टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। कुछ चालक दल के सदस्यों को मामूली चोटें आईं हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। भारी मशीनों से मलबा हटाने का काम जारी है।

इस दुर्घटना के कारण चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रेल मार्ग पर सभी ट्रेनें रद्द या डायवर्ट कर दी गई हैं। रेलवे ने यात्रियों के लिए हेल्पडेस्क और अनाउंसमेंट की व्यवस्था की है और 24 घंटे से अधिक समय तक परिचालन बहाल न होने की आशंका जताई है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और अपडेट के लिए रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन से जानकारी लें। हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *