कमीशन बकाया को लेकर पीडीएस दुकानदारों का हल्ला बोल, 1 सितंबर से दुकानों की अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी पूर्वी सिंहभूम, 19 अगस्त 20

East Singhbhum : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड ने सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने सरकार पर कमीशन भुगतान में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि लंबित भुगतान शीघ्र नहीं किया गया, तो

कमीशन बकाया को लेकर पीडीएस दुकानदारों का हल्ला बोल, 1 सितंबर से दुकानों की अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी पूर्वी सिंहभूम, 19 अगस्त 20
Advertisement

East Singhbhum : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड ने सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने सरकार पर कमीशन भुगतान में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि लंबित भुगतान शीघ्र नहीं किया गया, तो जिले की 1,432 पीडीएस दुकानों को 1 सितंबर से बंद कर दिया जाएगा, जिससे राशन का उठाव और वितरण पूरी तरह ठप हो जाएगा।

संघ के जिला अध्यक्ष नागेश जायसवाल, वरिष्ठ सचिव सत्यनारायण रजक, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण मीदक, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता विजय और संगठन सचिव विभीष साव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पीडीएस डीलर्स उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई महीनों से दुकानदारों और महिला समूह समितियों का कमीशन बकाया है, जिससे उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है।

संघ की प्रमुख मांगें:

  • लंबित कमीशन का तत्काल भुगतान

  • ई-पॉस मशीनों की मरम्मत व बदलाव

  • दुकानदारों के मानदेय में वृद्धि

  • राशन आवंटन व वितरण प्रणाली में सुधार

संघ ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और आपूर्ति विभाग की होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *