नाइट क्लब में ताबड़तोड़ गोलीबारी में तीन की मौत, नौ घायल

New York : न्यूयॉर्क शहर के एक नाइट क्लब में रविवार तड़के झगड़े के बाद हुई गोलीबारी में 19 वर्षीय युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। इस घटना में कई बंदूकधारियों ने दर्जनों गोलियां चलाईं। इस घटना

नाइट क्लब में ताबड़तोड़ गोलीबारी में तीन की मौत, नौ घायल
Advertisement

New York : न्यूयॉर्क शहर के एक नाइट क्लब में रविवार तड़के झगड़े के बाद हुई गोलीबारी में 19 वर्षीय युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। इस घटना में कई बंदूकधारियों ने दर्जनों गोलियां चलाईं। इस घटना में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

एबीसी न्यूज के अनुसार न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की आयुक्त जेसिका टिश ने रविवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लगभग चार बंदूकधारियों ने नाइट क्लब के अंदर गोलीबारी की। बंदूकधारी शॉर्प शूटर बताए गए हैं। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस फुटेज की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के सहयोग से संदिग्ध हत्यारों की पहचान करने की कोशिश की गई है। मृतकों में 35 वर्षीय जैमेल चाइल्ड्स, 27 वर्षीय अमादौ डायलो और 19 वर्षीय मार्विन सेंट लुइस हैं। टिश ने कहा कि यह गोलीबारी गैंगवार का नतीजा भी हो सकती है।

पुलिस आयुक्त जेसिका टिश के अनुसार गोलीबारी की यह घटना रविवार तड़के 3:27 बजे ब्रुकलिन के क्राउन हाइट्स इलाके में स्थित टेस्ट ऑफ द सिटी लाउंज के अंदर हुई। घटना के समय क्लब में भीड़ थी। टिश ने बताया कि मौके से कम से कम 42 कारतूस के खोल बरामद किए हैं। यह 9 मि.मी. और .45 कैलिबर हथियारों के है। टिश ने बताया कि गोलीबारी में प्रयुक्त एक बंदूक बेडफोर्ड एवेन्यू और ईस्टर्न पार्क-वे के आसपास से बरामद की गई है।

न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए जनता से मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि घटना के समय क्लब में मौजूद लोग पुलिस की मदद करें। अपराधियों के हुलिया के बारे में बताएं। पुलिस आयुक्त टिश ने कहा कि यह घटना निश्चित तौर पर भयावह है। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इस साल गोलीबारी के शिकार लोगों की संख्या में लगभग 22 प्रतिशत की गिरावट आई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *