कोयला तस्करों पर सीसीएल की बड़ी कार्रवाई, रामगढ़ में पांच हाईवा जब्त

Ramgarh : अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) ने सोमवार की रात रजरप्पा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। जीएम कल्याणजी प्रसाद के नेतृत्व में हुई छापेमारी में कोयला लदे पांच हाईवा ट्रक पकड़े गए। इस दौरान तस्करों ने टीम पर

कोयला तस्करों पर सीसीएल की बड़ी कार्रवाई, रामगढ़ में पांच हाईवा जब्त
Advertisement

Ramgarh : अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) ने सोमवार की रात रजरप्पा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। जीएम कल्याणजी प्रसाद के नेतृत्व में हुई छापेमारी में कोयला लदे पांच हाईवा ट्रक पकड़े गए। इस दौरान तस्करों ने टीम पर हमला भी किया।

छापेमारी में शामिल अधिकारियों ने बताया कि जब टीम ने गाड़ियों को रोका तो दो चालक सड़क पर कोयला गिराकर फरार हो गए, जबकि बाकी गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया। सभी वाहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जंगल से मिला अवैध कोयले का भंडार

कार्रवाई के दौरान टीम को जंगल में छुपाकर रखा गया अवैध कोयले का विशाल भंडार भी मिला। रॉ कॉल साइडिंग के पास बने इस भंडार से तस्कर रात के अंधेरे में कोयला लोड कर गाड़ियों के जरिए बाहर भेजते थे। तस्करों ने वहां गाड़ियों की आवाजाही के लिए पक्के रास्ते भी बना रखे थे।

ब्लैक थार पर सवार लोगों ने किया हमला

छापेमारी के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी की गई। एक ब्लैक थार (नंबर 0013) पर सवार कुछ लोग मौके पर पहुंचे और टीम में शामिल चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर हमला कर शीशे तोड़ दिए। इस अफरा-तफरी में दो हाईवा चालक मौके से भाग निकले। फिलहाल तीन हाईवा अब भी लहरी टुंगरी जंगल क्षेत्र में खड़े हैं।

सीसीएल प्रबंधन का कहना है कि यह ऐतिहासिक कार्रवाई अवैध कोयला कारोबारियों की कमर तोड़ने के लिए की गई है और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.