अध्यापिका मौत केस सीबीआई को, एक सप्ताह से नहीं हुआ अंतिम संस्कार

Bhiwani : महिला अध्यापिका मनीषा की संदिग्ध मौत मामले में हरियाणा सरकार ने जांच सीबीआई को सौंप दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने देर रात सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। सरकार ने भिवानी एसपी का तबादला करने के साथ थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मियों

अध्यापिका मौत केस सीबीआई को, एक सप्ताह से नहीं हुआ अंतिम संस्कार
Advertisement

Bhiwani : महिला अध्यापिका मनीषा की संदिग्ध मौत मामले में हरियाणा सरकार ने जांच सीबीआई को सौंप दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने देर रात सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। सरकार ने भिवानी एसपी का तबादला करने के साथ थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

मनीषा 11 अगस्त को नर्सिंग कॉलेज में दाखिले के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। 13 अगस्त को उनका शव सिंघानी गांव के खेतों में मिला। 14 अगस्त को हुए पोस्टमार्टम में गला कटने की पुष्टि हुई, हालांकि रेप नहीं हुआ। तब से परिवार और ग्रामीण धरने पर डटे हैं और अंतिम संस्कार अब तक नहीं हुआ।

सरकार और परिजनों के बीच लंबी बैठक के बाद प्रशासन तीसरी बार एम्स के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम कराने पर सहमत हुआ है। बुधवार सुबह हुई बैठक में तय हुआ कि एम्स टीम सैंपल लेगी, उसके बाद ही शव उठाया जाएगा।

परिजनों ने कहा कि सरकार अगर उनकी मांगें लिखित में मान लेती है तो वे धरना खत्म करेंगे। इस बीच पूरे भिवानी में 21 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.