प्रोफेसर ने आईने पर लिखा सॉरी मोटो, फिर कर ली खुदकुशी

East Singhbhum : परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में उस समय सनसनी फैल गई जब चाईबासा कॉलेज के प्रोफेसर रोहन श्रीवास्तव ने खुदकुशी कर ली। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों

प्रोफेसर ने आईने पर लिखा सॉरी मोटो, फिर कर ली खुदकुशी
Advertisement

East Singhbhum : परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में उस समय सनसनी फैल गई जब चाईबासा कॉलेज के प्रोफेसर रोहन श्रीवास्तव ने खुदकुशी कर ली। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

बुधवार की रात रोहन ने अपनी पत्नी से चाय बनाने को कहा और खुद अपने कमरे में चले गए। जब तक पत्नी चाय लेकर कमरे में पहुंची, तब तक रोहन ने पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया था। कमरे के आईने पर उन्होंने अपनी पत्नी के नाम का संदर्भ देते हुए “सॉरी मोटो” लिखा था। बताया जा रहा है कि मोटो उनकी पत्नी का नाम था। इसके अलावा उन्होंने अपने पैर के तलवे पर “मनी” भी लिखा था, जिसका अर्थ क्या है, यह पुलिस की जांच का विषय बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक रोहन ने हाल ही में विवाह किया था। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर है। पुलिस मामले के हर पहलू की छानबीन कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.