झारखंड के मुख्यमंत्री को जेसोवा ने दीपावली मेला में सम्मिलित होने के लिए किया आमंत्रित

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से शुक्रवार को झारखण्ड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और उन्हें रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीपावली मेला में सपरिवार सम्मिलित

झारखंड के मुख्यमंत्री को जेसोवा ने दीपावली मेला में सम्मिलित होने के लिए किया आमंत्रित

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से शुक्रवार को झारखण्ड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और उन्हें रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीपावली मेला में सपरिवार सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पांच दिनों तक चलने वाले इस दीपावली मेले के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से भी अवगत कराया। सदस्यों ने जेसोवा के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों व कार्यक्रमों तथा गतिविधियों की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य रंजना कुमार एवं ज्योति मंजू शामिल थीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.