दुर्गापूजा समितियों को सरकार का मिलेगा पूरा सहयोग: मुख्यमंत्री

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में महानगर दुर्गा पूजा समिति, जिला दुर्गा पूजा समिति एवं श्री महावीर मंडल रांची के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल के

दुर्गापूजा समितियों को सरकार का मिलेगा पूरा सहयोग: मुख्यमंत्री

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में महानगर दुर्गा पूजा समिति, जिला दुर्गा पूजा समिति एवं श्री महावीर मंडल रांची के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी दुर्गोत्सव-2025 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि आपके नेतृत्व में सभी दुर्गा पूजा समितियों को राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि दुर्गा पूजा के समय विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति सहित शहर की साफ-सफाई नियमित रूप से होता रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में छोटे-बड़े मिलाकर लगभग 157 पूजा पंडालों में दुर्गोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और सभी पूजा पंडालों की तैयारी जोरों पर है।

मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आग्रह किया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी राज्य सरकार से पूजा समितियों को सहयोग की काफी अपेक्षाएं हैं। पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मां दुर्गा की प्रतिमा, चुनरी एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें सपरिवार पूजा पंडालों में आकर माँ दुर्गा के दर्शन करने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि सभी दुर्गा पूजा समितियों को पूर्व की भांति इस वर्ष भी राज्य सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि दुर्गोत्सव के विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं पूजा आयोजन समिति के सदस्य बैठक कर एक बेहतर समन्वय तथा तालमेल बनाते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को अपनी ओर से दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आम जनमानस की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए रांची को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करने को लेकर प्रतिबद्ध है। सरकार पूरी क्षमता के साथ रांची को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के सभी पहलुओं पर विशेष कार्य योजना के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार की सोच है कि शहरों के विकास में नई-नई कड़ियां लगातार जुड़ती रहे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार की ओर से जन सुविधाओं के साथ-साथ हर वह प्रयास किया जाएगा जो रांची शहर को एक अलग पहचान दे सके। शहर के सर्वांगीण विकास में सरकार के साथ-साथ आम लोगों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर रांची के उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री, डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. अजीत सहाय, जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विक्की यादव, महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, एचईसी दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक सागर कुमार सहित अशोक चौधरी, प्रदीप राय बाबू, रवींद्र वर्मा, शंभू सिंह, समीर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.