Ranchi : सोमवार को टाटा मोटर्स लिमिटेड के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को हाइड्रोजन इंजन और इलेक्ट्रिक ट्रक के विकास में कंपनी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट से संबंधित वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया।
प्रतिनिधिमंडल में टाटा मोटर्स के ग्लोबल हेड – गवर्नमेंट पब्लिक अफेयर्स सुषांत चंद्रकांत नाईक, ऑपरेशन के वाइस प्रेसिडेंट विशाल बादशाह, टाटा कमिंस के प्लांट हेड अनितेश मोंगा, गवर्नमेंट अफेयर्स टीम के कनिष्क कुमार, सिद्धार्थ बक्शी, जोकिम सलताना एवं फाइनेंस टीम के सदस्य पंकज पटवारी शामिल थे।
मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी इस बैठक में उपस्थित थे।
बैठक में झारखंड में स्वच्छ और टिकाऊ ऑटोमोटिव तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए सहयोग पर विशेष जोर दिया गया।



