झारखंड में भारी बारिश को लेकर अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट

रांची। झारखंड के विभिन्नि जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना भी जतायी है। मौसम विभाग की ओर से कहा

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी
Advertisement

रांची। झारखंड के विभिन्नि जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना भी जतायी है।

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों के साथ ही पूर्वी बिहार और उसके आसपास के इलाकों में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड के विभिन्न इलाकों में बारिश हो रही है। विभाग के अनुसार 16 सितंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और मध्यवर्ती भागों कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में गर्जन और तेज हवाओं का झोंका (30 से 40 किमी प्रति घंटा) चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जतायी है। 17 सितंबर को राज्य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका (30 से 40 किमी प्रति घंटा) के अलावा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जतायी गयी है। 18 सितंबर को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने तथा तेज हवाओं का झोंका (30 से 40 किमी प्रति घंटा) चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश दुमका में 152 मिलीमीटर दर्ज की गई। इस दौरान रांची में 40.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य के अन्य इलाकों की बात करें, तो चक्रधरपुर में 134.8, सदर चाईबासा में 98.4, डालटेनगंज में 89 मिमी, मांडु 87.2 मिमी, राजधनवार में 85, चैनपुर में 76, मांडर में 75.2, कुचाई 64.2, कोडरमा डीवीसी में 60.5, रनिया 58.4, गुदरी में 57.6, तिलैया में 55.5, पतरातू में 55, सोनुआ में 54.4, मसानजोर में 51.2, महारो में 46, रामगढ में 45.6, बडकीसुरैया में 43 और सिकटिया में 42.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.