मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई

Ranchi : सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पहुंचकर 218वें उर्स के अवसर पर चादरपोशी की। परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री ने दरगाह में चादर अर्पित कर राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, प्रगति और खुशहाली की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई
Advertisement

Ranchi : सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पहुंचकर 218वें उर्स के अवसर पर चादरपोशी की। परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री ने दरगाह में चादर अर्पित कर राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, प्रगति और खुशहाली की दुआ मांगी।

इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम उर्स के मौके पर हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाने आए हैं। आज मैंने यहां चादरपोशी की रस्म अदा कर राज्य की जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।”

यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग राज्य की प्रगति और सामंजस्य के लिए दुआ करने पहुंचे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *