झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की पवित्र मिट्टी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की पवित्र मिट्टी भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि राष्ट्रीय युवा शक्ति की पहल पर 5 से 7 सितंबर तक नेमरा से रांची तक स्मृति पदयात्रा आयोजित की गई। इस यात्रा का उद्देश्य गुरुजी के समाज सुधार, नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण और उनके त्याग एवं समर्पण को याद करना था।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार से सिफारिश करे। इसके साथ ही रांची के कांके डैम या हटिया डैम के पास उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित किए जाने का भी अनुरोध किया गया।

प्रतिनिधियों ने कहा कि यह निर्णय झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष के करोड़ों लोगों की भावनाओं का सम्मान होगा। इस प्रतीकात्मक भेंट के माध्यम से उन्होंने शिबू सोरेन के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष उत्तम यादव, दुर्गा चरण, सावन लिंडा, शैलेश नंद तिवारी, उमेश साहू, नितेश वर्मा, सोनू गुप्ता, रोहित यादव, आर्यन मेहता, रितेश गुप्ता, रंजन करमाली, प्रेम प्रतीक बमबारी, छोटू बेदीया, अनुराग तिर्की, आयुष गोप, प्रेम साहू, रामप्रवेश गुप्ता, निलेश महतो, आर्यन गुप्ता और विशाल साहू शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.