माओवादियों ने 15 अक्टूबर को झारखंड बंद का किया ऐलान, राज्यभर में सुरक्षा कड़ी

Ranchi : माओवादियों ने बुधवार से ‘प्रतिरोध सप्ताह’ मनाने की घोषणा की है और इसके तहत 15 अक्टूबर को झारखंड बंद का आह्वान किया है। इस घोषणा के बाद प्रशासन सतर्क मोड में आ गया है और पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए

माओवादियों ने 15 अक्टूबर को झारखंड बंद का किया ऐलान, राज्यभर में सुरक्षा कड़ी
Advertisement

Ranchi : माओवादियों ने बुधवार से ‘प्रतिरोध सप्ताह’ मनाने की घोषणा की है और इसके तहत 15 अक्टूबर को झारखंड बंद का आह्वान किया है। इस घोषणा के बाद प्रशासन सतर्क मोड में आ गया है और पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

पुलिस और अर्धसैनिक बलों को राज्य के संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में तैनात किया गया है ताकि आम नागरिक निर्भय होकर अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां जारी रख सकें। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनता अफवाहों पर ध्यान न दे और सामान्य जीवन प्रभावित नहीं होगा।

सरकार और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सीमावर्ती जिलों में चौकसी बढ़ा दी है, विशेषकर बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल से सटे क्षेत्रों में निगरानी कड़ी की गई है।

अधिकारियों के अनुसार, हाल के सफल अभियानों के कारण माओवादियों की गतिविधियां अब कुछ सीमित इलाकों तक सिमट गई हैं। प्रशासन का कहना है कि बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की अनुमति नहीं दी जाएगी और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *