पतरातू बस्ती में पीवीयूएनल लिमिटेड द्वारा विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन

Patratu : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL Limited) द्वारा सामुदायिक विकास पहल के तहत 8 अक्टूबर 2025 को पतरातू बस्ती में एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पीवीयूएनएल स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों को

पतरातू बस्ती में पीवीयूएनल लिमिटेड द्वारा विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन
Advertisement

Patratu : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL Limited) द्वारा सामुदायिक विकास पहल के तहत 8 अक्टूबर 2025 को पतरातू बस्ती में एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पीवीयूएनएल स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा प्रदान की गई।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न बीमारियों की जांच की और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं। इस चिकित्सा शिविर से 300 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया।

स्थानीय नागरिकों ने पीवीयूएन लिमिटेड की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक सराहनीय कदम है। कंपनी की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि समुदाय के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *