आईपीएल 2023 : दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे डेविड वार्नर

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर चोटिल ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और टीम प्रबंधन ने पंत की अनुपस्थिति में वार्नर को सबसे बेहतर

Advertisement

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर चोटिल ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और टीम प्रबंधन ने पंत की अनुपस्थिति में वार्नर को सबसे बेहतर उम्मीदवार पाया। पंत दिसंबर में एक भयानक कार दुर्घटना में चोटिल हो गए थे।

पंत के 2023 सीजन से बाहर होने के कारण कैपिटल्स को एक अंतरिम कप्तान की तलाश करनी पड़ी और वार्नर अक्षर पटेल के साथ इस पद की रेस में थे।

यह दूसरी बार होगा जब वार्नर कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे। 2009 और 2013 में फ्रैंचाइज़ी के साथ अपने पिछले कार्यकाल में, उन्होंने कुछ मैचों में टीम का नेतृत्व किया था।

वार्नर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2014 में खरीदा था और 2016 में, उन्होंने अपने पहले खिताब के लिए टीम का नेतृत्व किया।

जीते गए मैचों के मामले में, वार्नर पांचवें संयुक्त सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने कप्तान के तौर पर 69 में से 35 मैच जीते, 32 हारे और दो मैच टाई रहे।

कप्तानी के भार का भी वार्नर पर कोई असर नहीं पड़ा। उनके नाम 47.33 के औसत और 142.28 के स्ट्राइक रेट से एक कप्तान के रूप में एक शतक और 26 अर्द्धशतक के साथ 2,840 रन हैं। लेकिन 2021 के आईपीएल की पहली छमाही में उनके फॉर्म में गिरावट के हैदराबाद ने वार्नर की जगह केन विलियमसन को टीम का कप्तान बना दिया और उन्हें प्लेईंग एलेवन से भी बाहर कर दिया।

इसके कारण टीम और वार्नर के बीच अनबन हो गई और उन्हें 2022 की मेगा नीलामी से पहले रिलीज़ कर दिया गया। नीलामी में कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वह 2022 में टीम के अग्रणी रन-स्कोरर के रूप में उभरे, जहां उन्होंने 48 के औसत और 150.52 की स्ट्राइक रेट के साथ 432 रन बनाए, जिनमें पाँच अर्धशतक शामिल थे।

अपने अंतिम लीग मैच में मुंबई इंडियंस से मिली मामूली हार के बाद कैपिटल्स प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। दिल्ली सात जीत, सात हार और कुल 14 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही।

दिल्ली की टीम अपने आईपीएल 2023 अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *