अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, परिवार ने बयान जारी कर लोगों से की अपील

Mumbai : कई दिनों तक अस्पताल में इलाज के बाद दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को आखिरकार ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बुधवार सुबह उन्हें एंबुलेंस के जरिए घर लाया गया। इस दौरान उनके बेटे बॉबी देओल और परिवार के अन्य सदस्य पूरे समय

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, परिवार ने बयान जारी कर लोगों से की अपील
Advertisement

Mumbai : कई दिनों तक अस्पताल में इलाज के बाद दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को आखिरकार ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बुधवार सुबह उन्हें एंबुलेंस के जरिए घर लाया गया। इस दौरान उनके बेटे बॉबी देओल और परिवार के अन्य सदस्य पूरे समय उनके साथ मौजूद रहे।

परिवार ने फिलहाल फैसला किया है कि अब धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही जारी रहेगा। अभिनेता का इलाज कर रहे डॉक्टर ने जानकारी दी कि धर्मेंद्र को 12 नवंबर की सुबह करीब साढ़े 7 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

धर्मेंद्र के अस्पताल से छुट्टी मिलने की खबर सामने आते ही उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई। देशभर में मौजूद उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है। पंजाब के साहनेवाल से ताल्लुक रखने वाले धर्मेंद्र के लिए फगवाड़ा सहित कई जगहों पर मंदिरों और गुरुद्वारों में उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं की जा रही थीं। अब जब अभिनेता घर लौट आए हैं, तो उनके फैंस के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है।

परिवार का आधिकारिक बयान:
धर्मेंद्र के परिवार ने मीडिया के लिए एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा,

“धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनका आगे का इलाज घर पर जारी रहेगा। हम मीडिया और आम जनता से अनुरोध करते हैं कि किसी भी तरह की अफवाहें या अटकलें न फैलाएं। कृपया धर्मेंद्र जी और हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सभी के प्रेम, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के प्रति आभारी हैं। धर्मेंद्र आप सभी से बहुत प्यार करते हैं, कृपया उनका सम्मान करें।”

धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने की खबर ने उनके लाखों फैंस को राहत दी है, जो सोशल मीडिया पर लगातार उनके स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.