आदित्यपुर रेलवे यार्ड में दो मालगाड़ियां आपस में टकराईं, बड़ा हादसा टला

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर रेलवे यार्ड में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 9:45 बजे शर्मा बस्ती की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मालगाड़ी नियंत्रण खो बैठी और यार्ड की दीवार तोड़ते हुए वहां खड़ी दूसरी मालगाड़ी से

आदित्यपुर रेलवे यार्ड में दो मालगाड़ियां आपस में टकराईं, बड़ा हादसा टला
Advertisement

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर रेलवे यार्ड में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 9:45 बजे शर्मा बस्ती की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मालगाड़ी नियंत्रण खो बैठी और यार्ड की दीवार तोड़ते हुए वहां खड़ी दूसरी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के वक्त यार्ड में कई रेलवे कर्मी काम कर रहे थे, लेकिन समय रहते सभी सुरक्षित स्थान पर चले गए, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस मालगाड़ी ने टक्कर मारी, वह बिना इंजन के ढलान पर तेजी से दौड़ती हुई आई थी।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा तकनीकी खराबी या ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने का कार्य जारी है तथा रेलवे लाइन को जल्द बहाल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं दोबारा न हों।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.