शिक्षा सही सोच और निर्णय क्षमता देती है: राज्यपाल गंगवार

Bokaro : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि शिक्षा हमें सही सोच, बेहतर निर्णय क्षमता और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती है।वे शुक्रवार को बोकारो स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में आयोजित ‘नक्षत्र’ स्कॉलर बैज समारोह को संबोधित कर रहे थे।

शिक्षा सही सोच और निर्णय क्षमता देती है: राज्यपाल गंगवार
Advertisement

Bokaro : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि शिक्षा हमें सही सोच, बेहतर निर्णय क्षमता और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती है।
वे शुक्रवार को बोकारो स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में आयोजित ‘नक्षत्र’ स्कॉलर बैज समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि बोकारो डीपीएस न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के उत्कृष्ट विद्यालयों में से एक है। विद्यालय के छात्रों ने IIT-JEE में 5 में से 3 ऑल इंडिया टॉप रैंक हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है।
उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय के एक छात्र ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन (NID) की परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्था की गौरवशाली परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि वर्ष 2026 में 40 वर्ष पूर्ण करने जा रहा यह संस्थान शिक्षा, संस्कृति और प्रगति का और भी उज्ज्वल केंद्र बनेगा।

राज्यपाल गंगवार ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों, जनजातीय गौरव और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से संपन्न है, लेकिन राज्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की क्षमता इसके युवाओं में निहित है।
उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, विज्ञान, उद्यमिता, सेवा और नैतिक नेतृत्व के माध्यम से राज्य और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी समय में शिक्षा भोजन, वस्त्र और आवास के बाद मनुष्य की चौथी मूल आवश्यकता बन चुकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि परीक्षा को तनाव नहीं, बल्कि उत्सव की तरह लेना चाहिए।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन की वास्तविक सफलता केवल अंकों से नहीं आँकी जाती। हर चुनौती अपने साथ नया अवसर लेकर आती है। इसलिए छात्रों को आत्मविश्वास, धैर्य और साहस के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *