Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड उच्च न्यायालय के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया गया है।
गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास, कांके रोड में राज्य के प्रधान सचिव-सह-विधि सलाहकार नीरज कुमार श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें 15 नवंबर 2025 को उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले समारोह के लिए आमंत्रित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में जानकारी ली और रजत जयंती समारोह की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।



