ED छापेमारी में बाधा: एलबी सिंह ने कुत्ते छोड़ रोक दी टीम

Ranchi/ Dhanbad : ईडी की टीम जब बुधवार को कोयला कारोबारी एलबी सिंह के आवास पर छापेमारी करने पहुंची, तो उन्हें अप्रत्याशित बाधा का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि ईडी अधिकारियों को घर में घुसने से रोकने के लिए एलबी सिंह ने

रांची/धनबाद। ईडी की टीम जब बुधवार को कोयला कारोबारी एलबी सिंह के आवास पर छापेमारी करने पहुंची, तो उन्हें अप्रत्याशित बाधा का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि ईडी अधिकारियों को घर में घुसने से रोकने के लिए एलबी सिंह ने अपने पालतू कुत्तों को परिसर में खुला छोड़ दिया। कुत्ते पूरे परिसर में घूम रहे हैं और सुरक्षा बलों के लिए अंदर प्रवेश करना मुश्किल हो गया है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम अर्धसैनिक बल के साथ जबरन प्रवेश की कोशिश कर रही है, लेकिन कुत्तों की वजह से अब तक घर के अंदर कदम नहीं रख सकी है। वहीं, एलबी सिंह घर के अंदर ही मौजूद है और बाहर नहीं निकल रहा है। इस कार्रवाई के साथ ही ईडी ने कोयला व्यापारियों अनिल गोयल और संजय खेमका के ठिकानों पर भी छापेमारी शुरू कर दी है। यह मामला सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है, जिसे ईडी ने ईसीआईआर के रूप में दर्ज कर जांच प्रारंभ की है। हालांकि आज की कार्रवाई में बीसीसीएल अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया। ईडी अब कई कोयला व्यापारियों और संबंधित ठिकानों पर सर्च अभियान जारी रखे हुए है।
Advertisement

Ranchi/ Dhanbad : ईडी की टीम जब बुधवार को कोयला कारोबारी एलबी सिंह के आवास पर छापेमारी करने पहुंची, तो उन्हें अप्रत्याशित बाधा का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि ईडी अधिकारियों को घर में घुसने से रोकने के लिए एलबी सिंह ने अपने पालतू कुत्तों को परिसर में खुला छोड़ दिया। कुत्ते पूरे परिसर में घूम रहे हैं और सुरक्षा बलों के लिए अंदर प्रवेश करना मुश्किल हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम अर्धसैनिक बल के साथ जबरन प्रवेश की कोशिश कर रही है, लेकिन कुत्तों की वजह से अब तक घर के अंदर कदम नहीं रख सकी है। वहीं, एलबी सिंह घर के अंदर ही मौजूद है और बाहर नहीं निकल रहा है।

इस कार्रवाई के साथ ही ईडी ने कोयला व्यापारियों अनिल गोयल और संजय खेमका के ठिकानों पर भी छापेमारी शुरू कर दी है। यह मामला सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है, जिसे ईडी ने ईसीआईआर के रूप में दर्ज कर जांच प्रारंभ की है। हालांकि आज की कार्रवाई में बीसीसीएल अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया।

ईडी अब कई कोयला व्यापारियों और संबंधित ठिकानों पर सर्च अभियान जारी रखे हुए है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *