सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में वृद्ध महिलाओं को मिला पेंशन

Hazaribagh : सेवा के अधिकार सप्ताह के तहत राज्य सरकार द्वारा संचालित सर्वजन पेंशन योजना का लाभ तेजी से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान शनिवार को कटकमदाग प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में वृद्ध महिलाओं को मिला पेंशन

Hazaribagh : सेवा के अधिकार सप्ताह के तहत राज्य सरकार द्वारा संचालित सर्वजन पेंशन योजना का लाभ तेजी से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान शनिवार को कटकमदाग प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविरों में कई लाभुकों को पेंशन स्वीकृति दी गई।

शिविर में अडरा पंचायत की 60 वर्षीय सावित्री देवी और कटकमदाग पंचायत की कुंती देवी सहित कई वृद्ध, विधवा और दिव्यांग महिलाओं को ऑन-द-स्पॉट पेंशन की स्वीकृति दी गई। मौके पर उपस्थित कटकमदाग प्रखंड के सीओ और बीडीओ ने दोनों लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पेंशन स्वीकृति मिलने पर लाभुकों ने खुशी जताई। सावित्री देवी और कुंती देवी ने बताया कि पेंशन के लिए पहले उन्हें कई बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। उन्होंने कहा कि शिविर में एक ही दिन में पेंशन स्वीकृति मिलना बड़ी राहत है और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.