झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री ने किया संबोधन, पारदर्शी प्रशासन को बताया सरकार की प्राथमिकता

Ranchi : झारखंड विधानसभा परिसर में शनिवार को राज्य विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने

झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री ने किया संबोधन, पारदर्शी प्रशासन को बताया सरकार की प्राथमिकता

Ranchi : झारखंड विधानसभा परिसर में शनिवार को राज्य विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी विधायकों, मंत्रियों, सांसदों और कर्मचारियों को रजत जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि झारखंड के गठन में आदिवासी-मूलवासी समाज और पूर्वजों का योगदान अमूल्य रहा, जिन्होंने राज्य को अलग दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष और बलिदान किया।

मुख्यमंत्री ने झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्व. बाबा शिबू सोरेन को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन राज्य की अस्मिता और स्वाभिमान के लिए प्रेरणास्रोत रहा।

उन्होंने कहा कि सरकार आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और सेवा का अधिकार जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशासन को जनता के करीब लाया जा रहा है।

इस अवसर पर उत्कृष्ट विधायक राज सिन्हा, विधानसभा कर्मी और राज्य के वीर सैनिक व पुलिसकर्मी सम्मानित किए गए। साथ ही “सदन संवाद” पुस्तक और मासिक पत्रिका “उड़ान” के नवीन अंक का लोकार्पण भी किया गया।

समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष नवीन जायसवाल, मंत्री, सांसद, विधायक और पूर्व विधायक उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.