“आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार” शिविर में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान

West Singhbhum : जिले में “आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार” अभियान एवं सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत रविवार को विभिन्न प्रखंडों में पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया। ये शिविर मंझारी प्रखंड के मेरोमहोनर पंचायत, सोनुआ प्रखंड के भालुरुंगी–गोबिंदपुर पंचायत, चक्रधरपुर प्रखंड

“आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार” शिविर में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान

West Singhbhum : जिले में “आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार” अभियान एवं सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत रविवार को विभिन्न प्रखंडों में पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया। ये शिविर मंझारी प्रखंड के मेरोमहोनर पंचायत, सोनुआ प्रखंड के भालुरुंगी–गोबिंदपुर पंचायत, चक्रधरपुर प्रखंड के सिमिदिरि, हतनातोड़ाग और बाईपी पंचायत, तथा जगन्नाथपुर प्रखंड के भनगांव और सियालजोड़ा पंचायत में आयोजित हुए।

शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और कई सरकारी सेवाओं से जुड़ी शिकायतों व आवश्यकताओं के लिए आवेदन जमा किए। इसमें झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम–2011 के तहत सूचीबद्ध सेवाओं के आवेदन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विभिन्न प्रमाण पत्रों के फॉर्म तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े अनुरोध शामिल थे।

शिविरों में अलग-अलग स्टॉल लगाए गए, जहां जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड आदि सेवाओं से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही निपटारा किया गया। कई लाभुकों की समस्याओं का समाधान तत्काल किया गया।

इसके अलावा समाज कल्याण विभाग की ओर से लाभुकों को गोदभराई एवं अन्नप्रासन के लाभ प्रदान किए गए। वहीं उपयुक्त चंदन कुमार ने विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृति पत्र, क्रेडिट लिंकेज के डेमो चेक तथा अन्य लाभ पात्र व्यक्तियों को सौंपे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.