सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : रांची सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स द्वारा आयोजित इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट (अंडर-17, भैया) का सफल समापन रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 24 विद्यालयों की टीमों ने

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : रांची सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स द्वारा आयोजित इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट (अंडर-17, भैया) का सफल समापन रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 24 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें कुल 23 रोमांचक मुकाबले खेले गए।

फाइनल मैच पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, दीपाटोली, रांची और दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेल टाउनशिप, रांची के बीच खेला गया। जहां दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेल टाउनशिप ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, दीपाटोली उपविजेता रहा।

आर्मी पब्लिक स्कूल, दीपाटोली और टेंडर हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रांची संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में साई के खेल निर्णायक, विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षक, आचार्य और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समापन समारोह में डॉ. सुभाष कुमार (सह सचिव, रांची सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स एवं प्राचार्य, सेंट माइकल पब्लिक स्कूल), नीरज कुमार सिन्हा (प्राचार्य, फिरायालाल पब्लिक स्कूल), अमरकांत झा (संयोजक, शिक्षण व्यवस्था उप समिति, शिशु विकास मंदिर समिति, धुर्वा), प्राचार्य ललन कुमार, उप-प्राचार्या मीना कुमारी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.