बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी-पिता को मारा, फिर खुद को गोली

Rohtas/ Bihar : रोहतास जिले के भानस थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव निवासी अमित सिंह ने अपनी पत्नी और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके तुरंत बाद खुद को

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी-पिता को मारा, फिर खुद को गोली
Advertisement

Rohtas/ Bihar : रोहतास जिले के भानस थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव निवासी अमित सिंह ने अपनी पत्नी और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके तुरंत बाद खुद को भी गोली मार ली। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की पुष्टि रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात लगभग 12:30 बजे की है। अमित सिंह अचानक अपने कमरे से बाहर निकला और उसने सबसे पहले अपनी पत्नी नीतू देवी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन डर के मारे अपने-अपने कमरों में बंद हो गए।

इसके बाद अमित बंदूक लेकर आंगन की तरफ निकला, जहां उसके पिता शालिग्राम सिंह उसे रोकने पहुंचे। उन्हें रोकने का प्रयास करने पर अमित ने पिता पर भी गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अमित ने परिजनों के सामने ही अपने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज एसडीपीओ और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सभी साक्ष्यों को जांच के लिए एकत्रित किया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि अमित सिंह काफी समय से मानसिक रूप से विक्षिप्त था और अक्सर तनाव में रहता था। उसके भाई राजेश सिंह ने बयान दिया कि अमित की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी और वह पिछले कुछ दिनों से बेहद विचलित व्यवहार कर रहा था।

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यही सामने आया है कि मानसिक तनाव के कारण अमित ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि घर से हथियार और खोखे बरामद कर लिए गए हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ जारी है ताकि घटना के पीछे के कारणों को स्पष्ट किया जा सके।

डिहरा गांव में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अमित पढ़ा-लिखा था लेकिन पिछले कुछ महीनों से उसकी मानसिक हालत बिगड़ रही थी।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.