रांची के सीए नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर ईडी का छापा, एफईएमए के तहत कार्रवाई

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह रांची के चर्चित चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल के कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एफईएमए (FEMA) के तहत छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह झारखंड

रांची के सीए नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर ईडी का छापा, एफईएमए के तहत कार्रवाई
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह रांची के चर्चित चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल के कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एफईएमए (FEMA) के तहत छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह झारखंड में FEMA कानून के तहत ईडी की पहली छापेमारी है, जो इसे और अधिक महत्वपूर्ण बनाती है।

ईडी की टीम ने सुबह करीब 6 बजे simultaneously रांची, मुंबई और सूरत में कुल 15 स्थानों पर छापे मारे। इनमें चर्च कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय, आवासीय परिसर और परिवार के अन्य ठिकाने शामिल हैं। एजेंसी की कई टीमों ने एक साथ रेड शुरू करते हुए दस्तावेज़, डिजिटल डेटा और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने यह कार्रवाई आयकर विभाग की पूर्व छापेमारी के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर शुरू की। आयकर विभाग की जांच में यह संकेत मिले थे कि नरेश केजरीवाल ने विदेशों में अनुचित और अनधिकृत तरीके से निवेश किया है, जिसके बाद ईडी ने FEMA के तहत स्वतंत्र जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में ईडी को इस बात के प्रमाण मिले हैं कि केजरीवाल ने दुबई, अमेरिका और अन्य देशों में धन निवेश किया है, जो FEMA नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। एजेंसी यह पता लगा रही है कि विदेशों में भेजा गया धन वैध स्रोतों से था या अवैध लेन-देन का हिस्सा।

ईडी ने छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं। आने वाले दिनों में अधिकारियों द्वारा पूछताछ और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि यह मामला आगे बढ़कर कई और लोगों व कंपनियों तक पहुंच सकता है, क्योंकि विदेशी निवेशों का नेटवर्क व्यापक होने की संभावना है। प्रारंभिक स्तर पर मिली जानकारियाँ ईडी को बड़े वित्तीय अनियमितताओं की ओर संकेत दे रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.